चरित्र प्रमाण पत्र
चरित्र प्रमाण पत्र
कैरेक्टर सर्टिफिकेट आपके चरित्र का एक प्रमाण है। चरित्र प्रमाण पत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे यह पता चलता है कि उस व्यक्ति का पहले किसी भी जगह कोई भी बुरा बर्ताव या बुरा रिकॉर्ड न रहा हो या वो किसी भी क़ानूनी मसलो में उसका नाम दर्ज, या उससे कोई अपराध न किया गया हो। यह चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस अधिकारी या किसी अन्य गवर्नमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी किया जाता है। इसे पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी कहा जाता है। अर्थात चरित्र प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज है। जो हमारे व्यवहार और चरित्र को प्रमाणित करता है। इससे यह भी प्रमाणित हो जाता है की हमारा आचरण समाज में किस प्रकार का है |इस प्रमाण पत्र में हमारे चरित्र की व्यक्तित्व जानकारी प्रमाणित होती है |
◆चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता
चरित्र प्रमाण पत्र तब बनवाया जाता है जब आपको किसी भी गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में नौकरी चाहिए या स्कूल व कॉलेज में एडमिशन के समय इसे माँगा जाता है। अगर आपको शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना होगा या आपको पासपोर्ट बनवाना है इसके लिए यह जरुरी माँगा जाता है। अर्थात चरित्र प्रमाण पत्र का उपयोग कार्यो जैसे कई सरकारी सेवाओं का लाभ लेने, सरकारी नोकरियो, चुनाव लड़ने आदि में जरुरत पड़ती है चरित्र प्रमाण पत्र यूपी सरकार द्वारा सरकारी नौकरी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
अब up सरकार ने इसे ऑनलाइन कर दिया है अगर आप भी चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना चाहते तो इसके लिए आपको up सरकार की आधिकारिक वेबसाइट uppolice.gov.in पर जाना होगा
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अब पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र को बनाना अनिवार्य कर दिया है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से किसी व्यक्ति के पुलिस रिकॉर्ड सम्बन्धित जानकारी प्राप्त होती है। चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की पूरी प्रकिया आर्टिकल में भी दी गयी है उम्मीदवार लेख में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र बना सकते हैं।
◆UP चरित्र प्रमाण पत्र
पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण को बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑनलाइन पोर्टल जारी कर दिया है। इस प्रमाण पत्र के माध्यम से व्यक्ति से सम्बन्धी जानकारियों का पता चलता है की व्यक्ति के नाम कोई क्रिमिनल केस तो नहीं है या कोई एफआईआर तो नहीं है आदि। चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनाये ? प्रमाण पत्र बनाने के लिए लाभार्थियों को कौन-कौन से दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है आदि लेख में दिया जा रहा है।
◆चरित्र प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज
यूपी चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए राज्य के उम्मीदवारों को कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। सभी दस्तावेजों की सूची लेख में नीचे दी जा रही है उम्मीदवार सूची में दिए गए दस्तावेजों को बना कर रख लें।
●आधार कार्ड
●पैन कार्ड
●ड्राइविंग लाइसेंस
●शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र
●पासपोर्ट साइज फोटो
●राशन कार्ड
●वोटर आईडी कार्ड
●पासपोर्ट साइज फोटो
●डिजिटल हस्ताक्षर
◆यूपी पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र के लाभ
उत्तर प्रदेश के नागरिकों को पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र के माध्यम से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं उसकी जानकारी हम लेख में नीचे दे रहें हैं।
यूपी पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र को उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आसानी से बना सकते हैं।
1-चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता किसी कंपनी में नौकरी के लिए
2-चरित्र प्रमाण पत्र का प्रयोग लाभार्थी दस्तावेज के रूप में भी कर सकते हैं।
3-यदि कोई व्यक्ति किराए पर कमरा लेता है तो उसके लिए भी उन्हें पहले पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र दिखाना पड़ता हैं।
4-सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए
![]() |
◆पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन कैसे बनवाए
सभी उम्मीदवार लेख में दी गयी सूची के स्टेप्स को फॉलो कर के पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनबा सकते हैं।
1- उत्तर प्रदेश के पुलिस वेरिफिकेशन चरित्र प्रमाण पत्र बनाने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
2- अब होम पेज में आपको सिटीजन सर्विस के विकल्प पर क्लिक करें।
3- जिसके बाद आपके सामने खुले विकल्पों में से आपको “Character Certificate” के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
4- अब आपके सामने CCTNS-Citizen portal खुल जाता है।
5- वहां पोर्टल के होम पेज में आपको सिटीजन लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करना है।
6- अब खुले पेज में आपको पूछी गयी जानकारियों जैसे- नाम, सर नेम, लिंग, ईमेल आईडी, लॉगिन आईडी, पासवर्ड, कंफर्म पासवर्ड आदि को दर्ज कर के सेलेक्ट पर क्लिक कर दें।
7-अब आपको वापस होम पेज में आना है वहां आपको उपयोगकर्ता का नाम पासवर्ड दर्ज कर के कैप्चा कोड डाल कर लॉगिन पर क्लिक करना है।
8-अब आपको सामने खुले विकल्पों में से जनहित गारंटी अधिनियम के विकल्प पर जाना है वहां आपके सामने खुली सूची में आपको चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध के विकल्प पर जाना है जिसके बाद आपके सामने चरित्र प्रमाण पत्र अनुरोध जोड़े का विकल्प आ जाएगा। उस पर क्लिक करें।
9- इसके बाद आपके सामने अनुरोध जोड़ने का फॉर्म खुल जाता है वहां आपको सामान्य व ठेकेदार के विकल्प में से एक पर क्लिक करें।
10- फॉर्म में दिए गए सभी जानकारियों को दर्ज कर दस्तावेजों को उपलोड करें।
11- अब ई-फॉर्म फाइल और शपथ पत्र आपको फॉर्म में अपलोड करें।
इसके बाद आपका चरित्र प्रमाण पत्र बन जाता है।
आप वहां से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
बिना शुल्क जमा किया हुआ आवेदन अपूर्ण माना जायेगा एवं उक्त आवेदन पर किसी प्रकार की कार्यवाही अमल ने नहीं लायी जायगी |
◆चरित्र प्रमाण पत्र आवेदन पर की जाने वाली कार्यवाही की प्रक्रिया
चरित्र सत्यापन हेतु आवेदन करने के उपरान्त वर्तमान व स्थायी पते के थाना, एलआईयू व डीसीआरबी से रिपोर्ट के उपरान्त वर्तमान पते के जनपदीय पुलिस प्रभारी (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक / पुलिस अधीक्षक) द्वारा डिजिटल हस्ताक्षर युक्त प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी कर दिया जायेगा |
◆चरित्र प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त होगा और इसकी समय सीमा क्या हैं
दोस्तों आवेदक द्वारा सफलतापूर्वक आवेदन जमा करने के बाद आवेदन को सम्बंधित
थाना, एलआईयू, डीसीआरबी द्वारा सत्यापन पूर्ण करने व आवेदन पर अंतिम कार्यवाही
होने के बाद इसकी सूचना आवेदक के पंजीकृत मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी पर प्राप्त होती है |
◆चरित्र प्रमाण पत्र बनवाने की समय सीमा
चरित्र प्रमाण पत्र बनाने की समय सीमा 15 कार्य दिवस होती हैं और इसकी सूचना ऑनलाइन आपके मोबाइल या E-MAIL ID पर आ जाएगी |
◆पुलिस वेरिफिकेशन द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र की वैलिडिटी कितने दिन की होती है
पुलिस वेरिफिकेशन द्वारा चरित्र प्रमाण पत्र की वैलिडिटी 6 महीने तक होती है जिसके बाद आपको इसे दोबारा रिन्यू करवाना जरुरी होता है।आप ऑनलाइन माध्यम द्वारा 50 रुपये में इसका आवेदन कर सकते है।
आपको हमारा लेख कैसा लगा कमेंट कर हमें जरूर बताएं और अच्छा लगे तो अपने दोस्तों में भी शेयर करेंे
Comments
Post a Comment