चरित्र प्रमाण पत्र

चरित्र प्रमाण पत्र कैरेक्टर सर्टिफिकेट आपके चरित्र का एक प्रमाण है। चरित्र प्रमाण पत्र एक ऐसा महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे यह पता चलता है कि उस व्यक्ति का पहले किसी भी जगह कोई भी बुरा बर्ताव या बुरा रिकॉर्ड न रहा हो या वो किसी भी क़ानूनी मसलो में उसका नाम दर्ज, या उससे कोई अपराध न किया गया हो। यह चरित्र प्रमाण पत्र पुलिस अधिकारी या किसी अन्य गवर्नमेंट अथॉरिटी द्वारा जारी किया जाता है। इसे पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट भी कहा जाता है। अर्थात चरित्र प्रमाण पत्र एक आधिकारिक दस्तावेज है। जो हमारे व्यवहार और चरित्र को प्रमाणित करता है। इससे यह भी प्रमाणित हो जाता है की हमारा आचरण समाज में किस प्रकार का है |इस प्रमाण पत्र में हमारे चरित्र की व्यक्तित्व जानकारी प्रमाणित होती है | ◆ चरित्र प्रमाण पत्र की आवश्यकता चरित्र प्रमाण पत्र तब बनवाया जाता है जब आपको किसी भी गवर्नमेंट डिपार्टमेंट में नौकरी चाहिए या स्कूल व कॉलेज में एडमिशन के समय इसे माँगा जाता है। अगर आपको शिक्षा ग्रहण करने के लिए विदेश जाना होगा या आपको पासपोर्ट बनवाना है इसके लिए यह जरुरी माँगा जाता है। अर्थात चरित्र प्रमाण पत्र ...